बटियागढ़: सुजनीपुर में राज्यमंत्री लखन पटेल ने ग्रामीणों और विद्यार्थियों से की मुलाकात
मप्र सरकार में राज्यमंत्री और पथरिया से विधायक लखन पटेल आज सुजनीपुर गांव पँहुचे, राज्यमंत्री लखन पटेल ने यंहा ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को मौके पर निराकरण किया एवं सभी से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना, साथ ही शासकीय प्राथमिक शाला के बच्चों से सुखद संवाद किया।इस दौरान पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणजन उपस्थित रहे