बघौली सीओ प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं थीं। शनिवार सुबह करीब 5 बजे आरोपी सुघेना फाटक की ओर से निकलकर लखनऊ जाने की फिराक में है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया।