फूलपुर: फूलपुर तहसील सभागार में मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील सभागार में बुधवार को सुबह 11 बजे उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की अध्यक्षता में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान माहुल और फूलपुर नगर पंचायत के नामित सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गन्ना विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ऋषिकांत राय उपस्थित रहे हैं।