खंडवा। मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत खंडवा जिले के वरिष्ठ नागरिकों का जत्था मंगलवार को रामेश्वरम और मदुरई की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना हुआ। मंगलवार सुबह 9 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 6 से विशेष ट्रेन के माध्यम से तीर्थ यात्रियों को रवाना किया गया। यात्रा पर रवाना होने से पहले रेलवे स्टेशन के सामने स्थित इसी पार्टी धर्मशाला में चयनित यात्र