परासिया चांदामेटा मार्ग पर मंगली बाजार परासिया में देवी काली की प्रतिमा की स्थापना की गई है। मंगलवार को 3 बजे देवी काली का पूजन किया गयां। बीते 64 सालों से यहा ंप्रतिमा की स्थापना की जा रही है। निमाई चंद राहा और नगाई चंद राहा ने यहां देवी काली की प्रतिमा की स्थापना की थी। इसके बाद से लगातार पूजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी काली प्रतिमा स्थापित की गई है।