घाटशिला: सुरदा क्रॉसिंग के पास यात्री वाहन पलटने से 4 महिलाएं और चालक घायल, 4 महिलाओं को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया
मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा क्रॉसिंग के समीप गुरुवार की दोपहर लगभग 1 बजे यात्री वाहन पलटने से 4 महिला समेत चालक घायल हो गया। सभी घायलों को स्थानीय लोग एवं पुलिस की मदद से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डा. आरएन टुडू ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद महिलाओं की गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों महिलाओं को एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर कर दिया।