बरेका पहुंचे पीएम मोदी, पदाधिकारियों संग बैठक कर चुनावी तैयारियों की लेंगे थाह
Sadar, Varanasi | Mar 10, 2024 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन करने के बाद बरेका पहुंचे जहां वह पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग बैठक कर चुनावी तैयारियों की थाह लेंगे। इसके बाद पीएम बरेका गेस्ट हाउस में विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दे सकते हैं।