नंदग्राम थानाक्षेत्र में घरेलू विवाद में दो युवकों ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय के मुताबिक विकलांग कालोनी निवासी 20 वर्षीय अभिषेक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी मौत हो गई। वहीं नूर नगर सिहानी निवासी कपिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।