सालासर रोड पर हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत होने के बाद शुक्रवार को सभी का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद सभी को नागपुर के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार हादसे में महादेव उनकी पत्नी कांता एवं पुत्र घनश्याम की मौत हो गई थी।