बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के रमज़ानपुर गांव में हज़रत गूंगे शाह बाबा की दरगाह पर इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड, इंडिया के चेयरमैन एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मौलाना डॉ यासीन अली उस्मानी और उनके साथियो ने चादर पोशी और गुलपोशी की। दरगाह पर हाज़री के वक़्त देश में अमन चैन भाई चारे ओर स्वार्थ के लिए दुआ की गई।