पटना ग्रामीण: पटना के मेहंदी गंज में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और नाबालिक बेटी को चाकू से गोदा
प्रेमिका के प्यार में पागल एक पति ने अपनी ही पत्नी और नाबालिक बेटी को चाकू से गोद डाला। पुलिस ने मां बेटी को इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मेहंदीगंज थाना प्रभारी ने इस पूरे मामले की पुष्टि की है। इस मामले को लेकर घायल पत्नी ने भी कहा कि उसके पति ने उसे और उसकी नाबालिक बेटी को चाकू से गोद डाला।