पटना ग्रामीण: जो बोल रहे हैं वो बीच में ही लड़खड़ा रहे हैं: PM मोदी को बुजुर्ग बताए जाने पर MP संजय झा ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव द्वारा पीएम मोदी को बुजुर्ग बताए जाने को लेकर बिहार में राजनीति जारी है। पूरे मामले पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए जेडीयू सांसद संजय झा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक दिन में कई मीटिंग करते हैं और ये लड़खड़ा जाते हैं।