पटना ग्रामीण: पटना में PM मोदी के रोड शो पर तेजस्वी का पलटवार : सबसे सुरक्षित सीट पर करना पड़ रहा है रोड शो
12 मई को पटना में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर विपक्ष भाजपा पर हमलावर हो गया है। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे नौकरी के एजेंडे ने इन्हें सड़क पर ला दिया है। सबसे सुरक्षित सीट पर रोड शो करना पड़ रहा है।