जंदाहा प्रखंड के सलहा स्थित विद्युत ग्रिड उपकेंद्र में शीतकालीन मेंटेनेंस कार्य के कारण 27 दिसंबर को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सलहा विद्युत ग्रिड उपकेंद्र की सहायक विद्युत अभियंता पिंकी कुमारी ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक कुल चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।