कोल: JN मेडिकल में 20 घंटे से डॉक्टरों की हड़ताल जारी, तड़पते मरीजों को लेकर लौट रहे तीमारदार, हालात बेहद खराब
Koil, Aligarh | Mar 23, 2026 जवाहरलाल नेहरू मेडिकल में पिछले 20 घंटे से डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। डॉक्टरों की हड़ताल के बाद पहले से भर्ती मरीजों को तीमारदार अन्य अस्पतालों में ले जा रहे हैं। दूर-दराज से आने वाले मरीजों को भी इलाज नहीं मिल पा रहा है यही वजह है कि तीमारदार तड़पते हुए मरीजों को लेकर वापस लौट रहे हैं।