शेखावाटी क्षेत्र के आराध्य देव परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा के निर्वाणोत्सव के अवसर पर आयोजित होने वाले बावलिया बाबा मेला महोत्सव 2025-26 का भव्य शुभारंभ किया गया। बावलिया बाबा समाधि स्थल स्थित मेला ग्राउंड में रिबन काटकर मेला महोत्सव का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान नववर्ष 2026 के कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।