बिलग्राम: माधौगंज पुलिस ने उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदौली में चोरी करने वाले सर्वेश और अन्नू को किया गिरफ्तार
Bilgram, Hardoi | Jan 13, 2025 माधौगंज थाना क्षेत्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदौली में चोरी करने वाले सर्वेश निवासी चंदौली व अन्नू निवासी कंजड़पुरवा को माधौगंज पुलिस ने सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे गिरफ्तार कर लिया है इनके पास से एक साइकिल गैस सिलेंडर बर्तन व यूपीएस बरामद किए है।चोरी का मुकदमा कल्पना कनौजिया प्रधानाध्यापिका ने अज्ञात के विरुद्ध दर्ज कराया था।