तहसील गुन्नौर के सभागार में शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार और मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने संयुक्त रूप से समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को सुना। 53 शिकायतों में से 5 का ही मौके पर निस्तारण कराया गया। समाधान दिवस में तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।