कन्नौज: बुढपुरवा गांव में युवक ने सरकारी नौकरी न मिलने से आहत होकर किया सुसाइड।
सरकारी नौकरी न मिल पाने से आहत युवक ने आत्महत्या करली। आत्महत्या से पहले युवक ने माता-पिता के लिए लिखकर सुसाइड नोट छोड़ा था। सुसाइड नोट में नौकरी न मिल पाने से आत्महत्या करने का जिक्र किया गया है। आत्महत्या से पहले युवक ने बीएससी के कागज व अन्य डिग्री भी जलाने का जिक्र किया। कई सालों से सरकारी नौकरी पाने का प्रयास कर रहा था युवक।