निंबाहेड़ा में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले जी की 195वीं जयंती के अवसर पर भव्य एवं अनुशासित शोभायात्रा का आयोजन किया गया। फूलमाली समाज चेरिटेबल ट्रस्ट और मां सावित्रीबाई नारी जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में निकली यह शोभायात्रा सांवलियाजी गौशाला से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबिका माता मंदिर पहुंची।