अंबाह: सब जेल अम्बाह में स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन, मरीज़ों के स्वास्थ्य की हुई जांच
Ambah, Morena | Jan 13, 2025 सिविल अस्पताल अंबाह की क्षय उपचार इकाई द्वारा सीबीएमओ डॉ धर्मेंद्र गुप्ता ,डॉ प्रमोद शर्मा,डॉ सतीश यादव के मार्गदर्शन में आज सोमबार दोपहर12 बजे से 4बजे तक सब जेल अंबाह में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें बृजेश सिंह राजपूत डीपीसी द्वारा क्षय रोग ,कुष्ठ ,एड्स के लक्षणों के आधार पर 88 बंदियों की जांच की गई और सैंपल कलेक्ट कराए गए।