निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन की आंचलिक समिति की ओर से 22 और 23 नवंबर को घाटशिला के जेसी स्कूल स्थित आशा ऑडिटोरियम में दो दिवसीय बंग साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन आयोजित होगा। इसकी जानकारी स्वागत समिति की अध्यक्ष तापस चटर्जी ने गौरीकुंज में गुरुवार को दोपहर 1 बजे प्रेस वार्ता में दी। सम्मेलन में झारखंड, बिहार और ओड़िशा से 300 प्रतिनिधि शामिल होंगे।