रामपुर: मिलक खानम चोराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली का टायर बदलते समय जैक फिसलने से युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, घर में मचा कोहराम
Rampur, Rampur | Dec 1, 2024 मिलक खानम चोराहे के पास एक ट्रैक्टर ट्राली का टायर जैक फिसलने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेजा है। घटना रविवार सुबह 10:00 बजे की बताई जा रही है। जिला अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम हो रहा है। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर परिवार के लोग बेहद परेशान हैं।