पसराहा रेलवे ढाला के निकट सोमवार की शाम पांच बजे स्कॉर्पियो ने एक बाइक को धक्का मार दिया। इस घटना में पसराहा पंचायत पूर्व मुखिया प्रदीप ठाकुर बाल बाल बच गए। बता दें कि बाइक गाड़ी स्कॉर्पियो के चक्के के नीचे आ गया था। लेकिन तबतक पूर्व मुखिया बाइक से नीचे उतर गए थे। घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया था। भगवान का शुक्र रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ।