मेरठ: मेरठ में दिव्यांगजनों ने सीएमओ कार्यालय में किया हंगामा, आयुष्मान कार्ड न बनने से हैं परेशान
Meerut, Meerut | Feb 15, 2025 मेरठ में सीएमओ कार्यालय में दिव्यांगों ने हंगामा कर दिया है। काफी संख्या में पहुंचे दिव्यांगों ने आरोप लगाया कि विभाग दिव्यांगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बना रहा। इसके कारण दिव्यांगों को काफी परेशानी हो रही है। दिव्यांगजन वहीं सीएमओ कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं।