बेल्थरा रोड: विशुनपुरा चैनपुर गांव में लंगूर का आतंक, 48 घंटे में 6 लोगों को काटा, ग्रामीण दहशत में घरों में कैद
बेल्थरारोड क्षेत्र में लंगूर (काला बंदर) का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 48 घंटे में हिंसक हुए लंगूर ने छह लोगों को काटकर घायल कर दिया है, जिससे गांव में दहशत का माहौल है। भय के कारण ग्रामीण घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। मंगलवार को विशुनपुरा चैनपुर गांव में सुबह 7 बजे उभांव थाना क्षेत्र के विशनपुरा गांव में लंगूर ने विनोद यादव(40) को काटा