फरीदाबाद: सेक्टर 12 क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने अगवा कर ₹20000 की फिरौती मांगने वाले तीन आरोपियों को वृंदावन से किया काबू
रोहतास 3 फरवरी को परिक्रमा करने के लिए वृंदावन गया था जहां शाम के समय परिक्रमा करते समय आरोपियों ने अपने आप को एसटीएफ व थाना कोतवाल अधिकारी बताकर उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और उसे आरोपी विवेक की दुकान पर ले गए जहां पर तीनों ने मिलकर रोहतास के साथ मारपीट की और उसे रस्सी से बांध लिया। आरोपियों ने रोहतास से ₹400 छीन लिए तथा ओर पैसों की मांग करने लगे