रविवार को बेलगहना बाजार पूरी तरह रोशनी और रौनक से जगमगा उठा। बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी ग्रामीण क्षेत्र से आए लोग दीपावली की तैयारी में जुटे नजर आए।बाजार में जगह-जगह पटाखे, प्रसाद, बताशा और मिठाई की दुकानें सजी हुई थी।दुकानों पर खरीददारी करते लोगों की भीड़ देखते ही बनी। बर्तन और कपड़ों की दुकानों में भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही