शाहाबाद कोतवाली के शाहजहांपुर हाईवे पर नवीन मंडी स्थल के निकट बुधवार की रात नौ बजे खाना खाकर टहलने निकले युवक के तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।