अमानगंज: युवा मतदाता नाम जुड़वाने के लिए कर सकते हैं आवेदन, विशेष कैंप किए जाएंगे आयोजित; अमानगंज तहसीलदार ने दी जानकारी
आयोग द्वारा 9 नवम्बर (शनिवार), 10 नवम्बर (रविवार) तथा 16 नवम्बर (शनिवार) एवं 17 नवम्बर (रविवार) को विशेष कैम्प आयोजित किए जायेंगे। 1 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक-युवतियां अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए संबंधित मतदान केन्द्र के बीएलओ से सम्पर्क कर फार्म-6 भरकर दर्ज करा सकते हैं।