गोड्डा: सरकंडा में कपड़े की दुकान में बदसलूकी के मामले में एसपी ने थाना के एएसआई और सिपाही को किया सस्पेंड
Godda, Godda | Apr 20, 2025 शनिवार की शाम नगर थाना के एएसआई अशोक यादव और एक सिपाही के द्वारा सरकंडा चौक अवस्थित एक कपड़े की दुकान में उसके स्टाफ के साथ बदसलूकी कर उसे थाना के हाजत में बन्द कर दिया। खबर चलने के बाद एसपी अनिमेष नैथानी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव की अगुवाई में कुछ लोग एसपी से मिले। हालांकि एसपी की कार्रवाई से चैंबर खुश हुए और उन्हें धन्यवाद दिया।