गोड्डा: महादेव बथान के पास बिजली के खंभे से टकराई बाइक, सवार युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर
Godda, Godda | Apr 20, 2025 रविवार की दोपहर महागामा थाना क्षेत्र के महादेव बथान के समीप बिजली के खम्बे से टकराने के कारण बाइक सवार युवक रवि बास्की बुरी तरह घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से महागामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया। करीब 3:30 बजे उसे सदर अस्पताल से भागलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। स्थिति गंभीर है।