कानपुर: हनुमंत विहार पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर युवक को किया गिरफ्तार
हनुमंत विहार थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गल्ला मंडी में सब्जी मंडी के पीछे बंद दुकान की आड़ में खड़े एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि उपनिरीक्षक अभिनव चौधरी के नेतृत्व में अभियुक्त आशीष जायसवाल को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी