नुआंव: मुखरांव में हुई मारपीट में एक पक्ष के पति-पत्नी हुए घायल, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
Nuaon, Kaimur | Sep 9, 2024 बीते 5 सितंबर को मुखरांव गांव में भैंस चराने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के पति-पत्नी घायल हो गए थे। जिसमें पीड़िता मेहरू निशा द्वारा कुछीला थाना में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए घायल मोहम्मद ताहिर अंसारी ने मीडिया के माध्यम से पुलिस से गुहार लगाई।