नुआंव: बड्ढा से अपहरण हुए डेढ़ वर्षीय शिशु को पुलिस ने बक्सर के नवानगर से स कुशल किया बरामद एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Nuaon, Kaimur | Sep 7, 2024 बड्ढा गांव अपने मायके में आई अंकिता कुमारी द्वारा अपने डेढ़ वर्षीय शिवांश के अपहरण होने की प्राथमिक की नुआंव थाने में दर्ज कराई गई। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपहरण हुए डेढ़ वर्षीय शिशु को छापरी करते हुए बक्सर के नवानगर से महज 4 घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। साथ ही पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।