डेहरी-तिलौथू मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा, एक व्यक्ति गंभीर सोमवार को दोपहर क़रीब 3 बजे डेहरी-तिलौथू 119 मुख्य पथ पर इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के शकरपुर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां टेम्पू और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।