बांका: मौसम विभाग ने 1 जनवरी तक बांका को कोल्ड डे घोषित किया, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
Banka, Banka | Dec 30, 2025 मौसम विज्ञान केन्द्र ने बांका जिले को एक जनवरी तक कोल्ड डे घोषित कर दिया गया है। मंगलवार की शाम 6 बजे मौसम विभाग ने आम लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है, साथ ही घने से अति घना कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केन्द्र की माने तो अभी जिलेवासियों को ठंड से अभी फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना रहेगा।