मांझा: देवापुर पुरदिल टोला में दवा खरीदने गए दो युवकों पर चाकू से हमला, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र के देवापुर पुरदिल दिल टोला गांव में दवा खरीदने गए दो युवकों पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसकी जानकारी माझा थाना अध्यक्ष ने रविवार की दोपहर 2:00 बजे दी है