SP के निर्देश पर पुलिस ने पालोजोरी मार्ग पर गोपीबांध हाई स्कूल के पास शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक दर्जनों 2 पहिया वाहनों की डिक्की की जांच व सवारों के शरीर की तलाशी ली। बताया गया कि एंटी क्राइम के लिए SP के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाकर बाइक चालक व सवार को हेलमेट पहनने व 4 पहिया वाहन चालक व सवार को सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने की सख्त हिदायत भी दी जाती है