औरैया: नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला बनारसी दास के निवासियों ने सीएम पोर्टल पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने की शिकायत की
औरैया। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत बनारसीदास मोहल्ले में सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय निवासियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। मोहल्ले के एक दर्जन से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पहले यहां तैनात सफाई नायक एवं सफाई कर्मी नियमित रूप से सफाई