बंगाणा: कुटलैहड़ में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, विधायक विवेक शर्मा ने मौके पर जाकर लिया जायजा
कुटलैहड़ क्षेत्र में हुई रविवार मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। इस प्राकृतिक आपदा में हुई तबाही और नुकसान का जायजा लेने स्वयं विधायक विवेक शर्मा क्षेत्र भर में पहुंचे और स्थिति का मौके पर निरीक्षण किया। विधायक विवेक शर्मा ने बारिश के कारण प्रभावित हुए गांवों का दौरा करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर नुकसान का आंकलन किया।