पीलीभीत: खिरकिया बरगदिया गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दंपति की घर में घुसकर की गई पिटाई
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव खिरकिया बरगदिया के रहने वाले अमरीक सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह ने रविवार 2:30 पर बताया। कि गांव में रास्ते को लेकर सुबेग सिंह से विवाद हो गया था। इस बात से नाराज होकर सुबेग सिंह ने अपने पुत्र गुरमीत सिंह की मदद से घर में घुसकर दंपति की पिटाई कर दी। घायल दंपति ने थाने पहुंचकर मामले में पुलिस से शिकायतकर कार्रवाई की मांग की है