बीना: बड़ा मंदिर स्थित मोतीचूर विसर्जन घाट पर नहीं हुई सफाई, गंदगी से परेशान लोगों ने जताई नाराजगी
#jansamasya
Bina, Sagar | Nov 6, 2025 मोतीचूर नदी के विसर्जन घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन दशहरे पर किया गया था। जिसमें नगर पालिका प्रशासन की तरफ से विसर्जन की व्यवस्थाएं की गई थी। लेकिन एक महीने से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी मोतीचूर घाट से प्रतिमाओं के अवशेष नहीं हटाए गए। जिसकी वजह से मोतीचूर घाट पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है और घाट पर आने वाले लोग गंदगी की वजह से परेशान हो रहे हैं।