बीना: करौंदा रेलवे स्टेशन के पास पानी में मिला अज्ञात शव, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Nov 5, 2025 भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से कुछ ही दूरी पर अज्ञात करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर एएसआई जगमोहन , आरक्षक प्रवीण भदोरिया एवं आरक्षक दीपक यादव पहुंच गए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया और मृतक की पहचान के लिए फोटो आसपास के थाना क्षेत्र भेजी है।