चित्रकूट में जिला बार एसोसिएशन कर्वी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का,शनिवार1 बजे भव्य शपथ ग्रहण समारोह कचहरी परिसर में आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस अवनीश सक्सेना ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह, सांसद रमेश अवस्थी, सांसद कृष्णा पटेल, जिला जज शेषमणि शुक्ला, DMपुलकित गर्ग और SP अरुण कुमार उपस्थित रहे।