डिंडौरी जिला अस्पताल में महिला के डिलीवरी हुई उसके उपरांत बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और बच्चे को जबलपुर रेफर किया गया जहां बच्चे की जबलपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके चलते पीड़ित दंपति ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जिला अस्पताल के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्यवाही की गुहार लगाई ।