जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शनिवार दोपहर सकलडीहा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों से एक-एक कर उनकी समस्याओं से अवगत होकर मौके पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिए। इस दौरान कुल 244 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए मौके पर 17 शिकायतो का निस्तारण हुआ। लापरवाही पर कानूनगो तथा लेखपाल को कारण बताओं नोटिस जारी हुआ।