ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने 3.40 करोड़ रूपये के शेयर ठगी के दो आरोपियों को बेंगलोर से गिरफ्तार किया है। दरअसल ग्वालियर निवासी नरेन्द्र सिंह फालके की अनुमति के बिना आईटीसी के 79,500 शेयरों को छलपूर्वक एवं धोखाधड़ी से बैच दिया जिनकी वर्तमान कीमत 3 करोड़ 40 लाख रूपये है।