ग्वालियर गिर्द: चीनोर थाना क्षेत्र में पत्नी ने ही पति को चार आरोपियों के साथ मिलकर उतरा था मौत के घाट ,हुआ खुलासा
ग्वालियर पुलिस ने अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पत्नी ने पति की 20 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी की रकम हड़पने के लिए चार अन्य आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था और मामले को एक्सीडेंट का रूप से देने की कोशिश की गई थी। मामले का खुलासा होने के साथ पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।