देहरादून: कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के दिए संकेत
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत हरिद्वार से ही चुनाव लड़ना चाहते हैं। जब उनसे यह सवाल पूछा गया कि वह पौड़ी से लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं या फिर हरिद्वार से तो उन्होंने कहा कि कई लोग पलायन कर गए लेकिन उनके पीछे-पीछे मैं भी आ गया अब हरिद्वार पहुंच गया तो इसमें क्या बुराई है।